बुलंदशहर 13 / सितम्बर / 2025 : खुर्जा मे पहासू क्षेत्र के अटेरना गांव में सड़क पर टहलता हुआ मगरमच्छ दिखा। मगरमच्छ को देख कर गांव मे हड़कंप मच गया। लोगो ने बताया कि बीती रात रजवाहे के किनारे उन्होंने सड़क पर एक मगरमच्छ को देखा , इस घटना से पुरे गांव मे दहशत का माहोल बना हुआ है। गांव के लोग नदी और तालाब किनारे जाने से काफी डर रहे है। ग्राम वासियो ने वन विभाग़ को सुचना दे दी है। मोके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया है। वन विभाग के अधिकारियो ने बताया कि उन्होने मगरमच्छ को पकड़ कर नहर किनारे छोड़ दिया है। साथ में उन्होंने अपील की है कि लोग नहर और रजवाहे के किनारे ना जाएं। हाल ही में हीरापुर और कमोना गांव मे से भी ऐसे मामले देखने को मिले है। वहां पर भी गांव के पास मगरमच्छ को देखा गया। जहां वन विभाग की टीम ने मगरमच्छों को पकड़ कर नरोरा गंगा में छोड़ा था।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












