Home » बुलंदशहर » साहित्यकार संगम संस्था खुर्जा द्वारा हिंदी दिवस पर काव्य संध्या कार्यक्रम आयोजित

साहित्यकार संगम संस्था खुर्जा द्वारा हिंदी दिवस पर काव्य संध्या कार्यक्रम आयोजित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर 15 / सितम्बर / 2025 : हिन्दी हमारी प्यारी भाषा, जन जन की ये प्यारी है “ये काव्य पंक्तियां साहित्यकार संगम संस्था खुर्जा बुलन्दशहर द्वारा आज  नारायण समाचार पत्रालय में एक काव्य संध्या एवं हिन्दी विमर्श कार्यक्रम में कवि प्रेम कुमार शर्मा ‘प्रेम’ द्वारा कविता पाठ में कहीं। काव्य संध्या का प्रारंभ अध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा ‘प्रेम’ , पूर्व अध्यक्ष श्री जय प्रकाश शर्मा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुषपार्चन कर किया।साथ ही मंचासीन संस्था उपाध्यक्ष श्री दुष्यंत गर्ग जी एवं अन्य सभी उपस्थित साहित्यकारों द्वारा पुष्पार्चन किया। सर्वप्रथम श्री जय प्रकाश शर्मा जी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। संस्था सचिव डाॅ विश्वंभर दयाल अवस्थी जी ने हिन्दी पर कविता पाठ किया और गोप -गोपियों व पहलगांव को केन्द्रित कविता पाठ किया। प्रधानाचार्य डॉ लाल बाबू चौरसिया जी द्वारा हिन्दी का इतिहास प्रस्तुत कर किया। वाराणसी से पधारे अतिथि कवि अभिषेक मिश्रा ‘अभिव्यक्ति ‘ने हिन्दी के सम्मान में मधुर स्वर में कविता प्रस्तुत की। इसी अवसर पर हास्य कवि श्रीचंद ‘पटाका ‘ ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्था कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता जी ने हिन्दी को समर्पित कविता प्रस्तुत की। पुस्तकालय सचिव ने भी हिन्दी दिवस पर विचार व्यक्त किए। संयोजक वेदप्रकाश गौतम जी ने हिन्दी माथे की बिन्दी है कविता प्रस्तुत की। संस्था उपाध्यक्ष दुष्यंत गर्ग जी ने हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डाला। अतिथि कवि सुनील शास्त्री जी ने हिन्दी के सम्मान में तरन्नुम के साथ काव्य पाठ प्रस्तुत किया। अन्त में अध्यक्ष जी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वेद प्रकाश गोतम जी ने सीधा अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा द्वारा की गई। श्री दुष्यंत जी द्वारा जलपान की व्यवस्था की। डॉ विश्वंभर दयाल अवस्थी जी सहित सभी का बहुत सहयोग रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment