Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में घर से 200 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला युवक का शव

बुलंदशहर में घर से 200 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर 15 / सितम्बर / 2025 : बुलंदशहर में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना गुलावठी की बताई जा रही है, जहां युवक का शव घर से 200 मीटर दूर मिला। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई है। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार, युवक के परिवार में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वह घर से चला गया था। इसके बाद वह घर से निकल गया। परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह ग्रामीणों ने उसके घर से लगभग 200 मीटर दूर एक खेत में आम के पेड़ पर उसका शव दुपट्टे से लटका हुआ देखा। खबर सुनते ही मृतक अनिल के परिवार में कोहराम मच गया। एसएचओ शैलेंद्र प्रताप ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि परिजनों की तहरीर मिलने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment