बुलंदशहर 15 / सितम्बर / 2025 : बुलंदशहर में पूर्व भाजपा ब्लॉक प्रमुख की गला रेतकर हत्या की घटना सामने आई है, जहां शव बेडरूम में मिला। मृतक की पत्नी और बच्चे दिल्ली में रहते थे, और वह उम्रकैद की सजा में पैरोल पर था। सुबह देर तक जब वह नहीं उठा तो पड़ोसी ने खिड़की से झांककर देखा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। वारदात की जानकारी मिलते ही SSP दिनेश सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस घर को सील कर जांच कर रही है। मृतक की पहचान विनोद चौधरी के रूप में हुई है।वह जाहिदपुर कला के रहने बाले थे। विनोद चौधरी खुर्जा-जेवर क्षेत्र से ब्लॉक प्रमुख रह चुका है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे। 15 साल पहले हत्या के मामले में उसे उम्रकैद की सजा हुई थी। फिलहाल वह पैरोल पर बाहर था। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









