बुलंदशहर 15 / सितम्बर / 2025 : खुर्जा में हाइड्रा और बाइक की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। यह घटना हजरतपुर पुठरी हाईवे पर हुई, जहां वसेंदुआ निवासी मोनीष अपनी मोटरसाइकिल से खुर्जा की ओर जा रहे थे। हाईवे के टी पॉइंट पर हाइड्रा से उनकी टक्कर हो गई, जिससे मोनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाइड्रा चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल मोनीष को खुर्जा के सूरजमल जटिया अस्पताल में भर्ती कराया। मोनीष गांव में खेती का काम करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












