बुलंदशहर 15 / सितम्बर / 2025 : खुरजा में आज 75 वां स्थापना वर्ष में श्री रामलीला महोत्सव, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पंडित वेद प्रकाश शर्मा और अनिल शर्मा जी द्वारा श्री राम, लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुघ्न का जन्मोत्सव कराया। श्री गंगा मन्दिर, छोटी होली में बहुत ही धूमधाम व भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बैंड बाजा और ढोल नगाड़े की आवाज संग बधाइयां गूंज उठीं। श्री रामलीला कमेटी व आगुंतकों ने बधाई देकर भगवान राम और उनके भाईयों के जन्म नामकरण संस्कार मैं शामिल होकर अपने को धन्य किया।जिसमें श्रीराम जन्म लीला का मंचन किया गया। जिसके प्रथम दृश्य में श्रीराम जन्म की अद्भुत झांकी दिखाई गई। श्रीराम जन्म के बाद भगवान श्रीराम को उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा बारी बारी तिलक अर्पित कर आरती की गई। उसके उपरांत कमेटी के प्रधान पुनीत साहनी जी ने बताया की खुर्जा की रामलीला का इतिहास बहुत ही पुराना है। यह परंपरा वर्षों से अविरल चली आ रही है।जिसमें प्रत्येक धर्म-जाति और वर्ग के लोग महोत्सव का आनंद उठाते हैं। भगवान की लीला को देखते हैं।और हिंदू धर्म सबसे प्राचीन तथा महान है तथा रामलीला में दिखाया जा रहा भगवान श्रीराम का चरित्र हम सब को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। और उन्होंने बताया की कमेटी के सदस्यों को जो जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं, उन्होंने उसे पूरा कर लिया है। कमेटी के जनरल मैनेजर दीपक गर्ग ने बताया लोगों में रामलीला महोत्सव के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा है। जिसके लिए कमेटी की ओर से भी विशेष व्यवस्थाएं की गईं हैं। ताकि रामलीला महोत्सव को अधिक सुंदर और आकर्षण बनाया जा सके। इस अवसर के दौरान मुख्य चौराहे पर गुब्बारों और फूल मालाओं से सजावट की गई , डेकोरेटेड सुंदर गेट भी बनाए गए , और साथ में ढोल नगाड़े और शहनाई की धुन से जनता झूम उठी।इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के प्रधान पुनीत साहनी विक्की, जनरल मैनेजर दीपक गर्ग, महामंत्री सचित गोविल, कोषाध्यक्ष सचिन बंसल,सोशल मीडिया प्रभारी विनीत आर्य , प्रिंट मीडिया प्रभारी रजत अग्रवाल , राजीव वार्ष्णेय, देवेंद्र आर्य, उमा शंकर गर्ग, शशि कांत आर्य सहित बड़ी संख्या मे कार्यकारिणी समिति के प्रबुद्ध जन भी शामिल हुए।


![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












