Home » मनोरंजन » श्री स्वामी हरिदास संकीर्तन मंडल द्वारा रासलीला के मंचन में भक्त हो रहे आनंदित

श्री स्वामी हरिदास संकीर्तन मंडल द्वारा रासलीला के मंचन में भक्त हो रहे आनंदित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा । भव्य  रासलीला में श्री स्वामी हरिदास संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष प्रमोद भारद्वाज गुरुजी, सचिव चेतन अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष कौशल तथा  मीडिया प्रभारी डीसी गुप्ता कांटे वालों को श्री कृष्ण भगवान के नाम का पटका पहनाकर आशीर्वाद दिया तथा इस अवसर पर अध्यक्ष  प्रमोद भारद्वाज  गुरुजी एवं उनकी टीम को स्मृति चिन्ह भेंट कर भक्तों का मान बढ़ाया।  आज की लीला में भक्त नरसी की बेटी की ससुराल से भात भरने की चिट्ठी आई। भक्त नरसी इस  सूची देखकर अचंभित हो जाते हैं और मन ही  मन भगवान श्री कृष्ण जी  से प्रार्थना करने लगे। भगवान ने नरसी भक्त की प्रार्थना सुन ली और नरसी का भात लेकर आए और भक्त का मान बढ़ाया। ये लीला नरसी के भक्त के नाम से प्रसिद्ध है। मूसलाधार बारिश में भी हजारों की संख्या में मंडप में पहुंचे नर, नारी, बच्चे, बूढ़े और जवान रासलीला का आनंद लेते रहे। श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल के सचिव पूरन चंद्र शर्मा  “सर्राफ” ने बताया कि यह भव्य आनंद मयी, ज्ञानवर्धक  रासलीला वृंदावन से आए सुप्रसिद्ध श्री राम शर्मा एवं उनके सहयोगी कलाकारों द्वारा मंचन की जा रही है।

इस अवसर पर मंडल के सचिव पूरन चंद्र शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष विनोद खुराना, कोषाध्यक्ष योगेंद्र कुमार गुप्ता, कार्यक्रम व्यवस्थापक गिरीश चंद्र गुप्ता, मैनेजर राजकुमार गुप्ता, संयोजक गणेश गुप्ता, पर्यवेक्षक कौशल गुप्ता, मंच व्यवस्थापक राजू गोयल “रसिक”, प्रसाद व्यवस्थापक चारु गुलाटी, मीडिया प्रभारी आचार्य जय भगवान शर्मा, राजेश गोविल पत्रकार एवं सह-मैनेजर  गगन कुमार अरोड़ा, सह संयोजक सुनील शर्मा, संजय तोमर, नीलकमल सिंघल  आदि कार्यकर्ता समर्पित भाव से लगे रहे।श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल (रजिस्टर्ड) खुर्जा द्वारा राज उपवन नावल्टी रोड खुर्जा में श्री कृष्ण भव्य रासलीला लीला का आयोजन चल रहा है जो 19 सितंबर तक चलेगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment