खुर्जा। १६/०९/२०२५ ।
“*भगत के बस में है भगवान*”
अपना मान भले टल जाए, भगत का मान बढ़ाते देखा।श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल रजिस्टर्ड, खुर्जा के तत्वावधान में नावल्टी रोड स्थित, राज उपवन कथा मंडप में चल रही ,भव्य रासलीला के पांचवें दिन वृंदावन के श्रीराम शर्मा एवं उनके सहयोगी कलाकारों द्वारा नरसी भात की भव्य रासलीला का मंचन किया गया। जिसमें भगवान श्री कृष्ण अपने भगत नरसी जी की बिटिया का भात भरने के लिए स्वयं गए। इस प्रकार भगवान अपने भगत के मान को रखने के लिए स्वयं पहुंचते हैं। कथा मंडप में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भव्य रासलीला का आनंद प्राप्त किया। मंडल के सचिव पूरन चन्द्र शर्मा ने बताया कि रासलीला 19 सितंबर तक होगी। श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में आकर प्रभु की लीलाओं का आनंद लें। वीडियो प्रभारी जय भगवान शर्मा तथा राजेश गोविल ने कहा रासलीला में भक्तजन बढ चढकर हिस्सा ले रहे हैं।


![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












