बुलंदशहर 16 / सितम्बर / 2025 : खुर्जा में एक बड़ा हादसा हुआ जब ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी से सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में आग लग गई। ट्रक में सेरेमिक मिट्टी भरी हुई थी, जो आग लगने से जलकर राख हो गई। आग लगने की वजह से ट्रक पूरी तरह से नष्ट हो गया। यह घटना कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के सुभाष मार्ग की है। ट्रक राजस्थान से सेरेमिक मिट्टी लेकर खुर्जा की फैक्ट्री आया था। ट्रांसफॉर्मर के पास खड़े ट्रक में चिनगारी गिरते ही आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचित किया। इलाके की बिजली सप्लाई बंद कराई गई। साथ ही दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में ट्रक में लदी लाखों रुपए की सेरेमिक मिट्टी जलकर राख हो गई। ट्रक का अगला हिस्सा भी पूरी तरह जल गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












