बुलंदशहर 16 / सितम्बर / 2025 : यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार शाम बुलंदशहर का दौरा किया और तीन पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए कमांडो प्रभात गौड़ के परिवार, लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर आत्महत्या करने वाले अजय शर्मा के परिजनों और गुलावटी में अपहरण कर हत्या किए गए सूफियान के परिवार से मुलाकात की। अजय राय ने इन परिवारों को कांग्रेस का साथ देने का वादा किया और सहायता का आश्वासन दिया। शहीद प्रभात गौड़ के मामले में सरकार की आलोचना करते हुए अजय राय ने कहा कि शहीद के अंतिम संस्कार में कोई जनप्रतिनिधि नहीं आया और परिवार को सरकारी नौकरी या कोई आश्वासन नहीं दिया गया। जय राय ने कहा कि भाजपा सरकारें देशभक्ति का दिखावा करती हैं, लेकिन हकीकत में सेना और शहीदों का अपमान करती हैं। यूपी में चारों तरफ गुंडाराज है और लोग न्याय के लिए मुख्यमंत्री आवास पर आत्महत्या कर रहे हैं। अजय राय ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस हमेशा आमजन की लड़ाई लड़ेगी।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












