Home » आज की ताजा खबर » मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी देने वाला युवक मथुरा से गिरफ्तार , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी देने वाला युवक मथुरा से गिरफ्तार , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

20 / सितम्बर / 2025 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद युवक को मथुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुनीत उर्फ गटुआ के रूप में हुई है, जो नगला हरदयाल का निवासी है। वह नशे का आदी बताया जा रहा है और उसका अपने चाचा के साथ जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। सुनीत ने अपने वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोली मारने की धमकी दी थी, जिसमें उसने कहा था कि अगर उसकी सुनवाई नहीं हुई तो वह सीएम को गोली मार देगा। जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची, तो वह छत पर चढ़ गया और पुलिस पर देसी पिस्टल से कई राउंड फायरिंग की। हालांकि, पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। वीडियो में सुनीत ने कहा था कि अगर उसकी सुनवाई नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोली मार देगा और बाद में खुद भी आत्महत्या कर लेगा करीब 3 घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने सुनीत को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए हैं।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This