Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में मजदूर की हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार , गुड्डू के रूप में हुई मृतक की पहचान

बुलंदशहर में मजदूर की हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार , गुड्डू के रूप में हुई मृतक की पहचान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 20 / सितम्बर / 2025 :  बुलंदशहर में मजदूर की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक मजदूर की पहचान ध्यानपाल उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है ,वह रनियावली गांव का रहने वाला था। जिसका शव बाजरे के खेत में मिला था। पुलिस ने बताया कि हत्या का कारण 5 हजार रुपये का विवाद बताया जा रहा है। शव की गर्दन और छाती पर चोट के निशान थे। छाती पर एक पटिया भी रखी हुई थी। मृतक के चाचा श्यामवीर सिंह ने बताया कि गुड्डू मजदूरी और खेती का काम करता था। उसके भाई अनिल कुमार की शिकायत पर पुलिस ने ठेकेदार आशु उर्फ कालू को हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि पांच हजार रुपए की मजदूरी मांगने पर ठेकेदार ने हत्या कर दी।सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी ठेकेदार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This