Home » आज की ताजा खबर » सादी के नाम पर दिया धोखा , नाबालिग लड़की को घर से भगा ले गया आरोपी , नाबालिग के साथ किया था दुष्कर्म

सादी के नाम पर दिया धोखा , नाबालिग लड़की को घर से भगा ले गया आरोपी , नाबालिग के साथ किया था दुष्कर्म

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शादी के नाम पर धोखा: नाबालिग को घर से भगा ले गया युवक, पहले दुष्कर्म किया फिर जानलेवा हमला कर हो गया फरार

उत्तर प्रदेश://20-09-2025/ मोगा के गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर एक युवक ने अपने साथियों की मदद से नाबालिग लड़की को घर से भगाकर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उस पर तेजधार हथियार से हमला कर नहर किनारे फेंक कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात एक युवक अपने साथियों के साथ गांव की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गया। आरोपी ने लड़की को सुनसान स्थान पर ले जाकर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने शादी की बात की तो आरोपी ने उससे बहस की और तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में लड़की की आंखों के पास गहरी चोटें आईं। खून से लथपथ हालत में उसे गांव की नहर के पास फेंक दिया गया।

रात भर लड़की को ढूंढते रहे परिजन

परिजन रातभर लड़की को ढूंढते रहे। शुक्रवार को सूचना मिलने पर उन्होंने लड़की को पेट्रोल पंप के पास नहर किनारे गंभीर हालत में पाया। परिजन उसे तुरंत मोगा के सरकारी अस्पताल में ले गए। फिलहाल पीड़िता का इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।सूचना के बाद मौके पर कई पुलिस अधिकारी पहुंचे। इस मामले में उन्होंने रात भर जांच कर लड़की के पिता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।

परिवार सहमति से शादी करवाने को था तैयार

लड़की के पिता का कहना है कि वीरवार की रात उनके मोहल्ले में डीजे चल रहा था, वहीं से लड़की को दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच-छह लड़के ले गए। उसके चाचा ने उनको जाते हुए देख लिया। बहुत ढूंढा लेकिन लड़की नहीं मिली। हमने सोचा था दोनों आ जाएंगे तो सहमति से शादी करवा देंगे। शुक्रवार सुबह पुलिस को भी बताया। फिर शाम को किसी ने बताया कि लड़की पेट्रोल पंप के पास नहर के पास पड़ी मिली। हमे तो इंसाफ मिलना चाहिए।
डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने बताया कि लड़की को दुष्कर्म के बाद तेज धार हथियार से हमला किया गया और सड़क पर फेंक दिया गया था। पीड़ित नाबालिग लड़की स्थानीय सरकारी अस्पताल में दाखिल है. लड़की के पिता के बयान  के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल लड़की बोलने की हालत में नहीं है लेकिन पुलिस की ओर से टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment