Home » बुलंदशहर » स्कूल में दो छात्रों के गुटों में मारपीट , दो छात्र हुए घायल , पुलिस मामले की जाँच में जुटी

स्कूल में दो छात्रों के गुटों में मारपीट , दो छात्र हुए घायल , पुलिस मामले की जाँच में जुटी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर के एक इंटर कॉलेज के मैदान में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। एक गुट ने दूसरे गुट के दो छात्रों को बुरी तरह घायल कर दिया।

उत्तर प्रदेश :/19-09-2025 / बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल के मैदान में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के छात्रों ने दूसरे पक्ष के दो छात्रों को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। घायल छात्रों का पास ही एक अस्पताल में उपचार कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में काफी वक्त से तनातनी चल रही है शुक्रवार सुबह स्कूल के मैदान में दोनों गुटों के छात्रों में कहासुनी हुई , जिसके बाद एक गट के छात्रों ने लोहे के पंच, लात घूंसे , डंडे से दूसरे गुट के दो तीन छात्रों पर हमला कर दिया। दो छात्रों को बुरी तरह मारा पीटा , जिससे उनके सिर फट गए और वह लहूलुहान हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर स्कूल के शिक्षक मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी छात्र फरार हो गए। दोनों घायल छात्रों का पास ही एक अस्पताल में उपचार कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक घटना के सम्बन्ध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। नगर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले कि जाँच कर आरोपी छात्रों के खिलाफ सख्त करवाई होगी |

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This