Home » बुलंदशहर » श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल रजिस्टर्ड, खुर्जा के तत्वावधान में आठवें दिन श्याम सगाई और फूलों की होली का बड़ा ही मनमोहक सुंदर मंचन हुआ

श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल रजिस्टर्ड, खुर्जा के तत्वावधान में आठवें दिन श्याम सगाई और फूलों की होली का बड़ा ही मनमोहक सुंदर मंचन हुआ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 20 / सितम्बर / 2025 :  श्री जय शिव निष्काम सेवा मंडल रजिस्टर्ड, खुर्जा के तत्वावधान में नावल्टी रोड स्थित, राज उपवन कथा मंडप में चल रही ,भव्य रासलीला के आठवें दिन वृंदावन के श्रीराम शर्मा एवं उनके सहयोगी कलाकारों ने श्याम सगाई और फूलों की होली का बड़ा ही मनमोहक सुंदर मंचन किया। कथा मंडप में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने फूलों की होली का भव्य रासलीला मैं भरपूर आनंद प्राप्त किया। भव्य रासलीला में आज के मुख्य अतिथि श्री सुनील गुप्ता आदर्श और समाजसेवी श्रीमती रंजना सिंह ने दीप प्रज्वलन कर राधा कृष्ण भगवान से प्रतीक चिह्न और आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रतिदिन की भांति आज भी मंगल कलश उठाने वाली माता बहिनों को लकी ड्रॉ के द्वारा उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया । आज मंगल कलश उठाने वाली सौभाग्यशाली महिलाओं में सर्वश्रेष्ठ उपहार ढाई ग्राम सोने की अंगूठी श्रीमती ज्ञानेश्वरी देवी नीलकंठ कॉलोनी खुर्जा की निकली।  मंडल के सचिव पूरन चन्द्र शर्मा ने बधाई दी भव्य रासलीला की व्यवस्था में मंडल के जी०सी० गुप्ता, विनोद खुराना, राजकुमार गुप्ता, चारु गुलाठी, राजेश गोविल, राजू रसिक, राजकुमार गुप्ता जी ,संजय तोमर आदि कार्यकर्ताओं ने सहयोग कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This