Home » बुलंदशहर » खुर्जा में एक किसान से 50 हजार रुपये की चोरी , बैंक से निकाले थे 2 लाख रुपये

खुर्जा में एक किसान से 50 हजार रुपये की चोरी , बैंक से निकाले थे 2 लाख रुपये

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 20 / सितम्बर / 2025 :  खुर्जा में एक किसान से चोरी की घटना सामने आई है, जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने अरनिया थाना क्षेत्र के नगर गांव निवासी रामवीर सिंह के थैले से 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। किसान ने बैंक से 2 लाख रुपये निकाले थे और कपड़े खरीदने में व्यस्त थे, तभी चोर ने थैला काटकर रुपये ले उड़े। दुकान से निकलने के बाद उन्होंने थैले में रुपये की जांच की, जो मौजूद थे। उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। सूचना मिलते ही खुर्जा पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।

 

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This