बुलंदशहर : 20 / सितम्बर / 2025 : खुर्जा मे शनिवार को तहसील परिसर मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आज सम्पूर्ण समाधान दिवस मे शिकायतों की काफी कमी दिखाई दी। खुर्जा तहसील सभागार मे तहसीलदार सचिन वर्मा की मौजूदगी में सम्पूर्ण समाधान दिवस लगाया गया। जिसमे दोपहर में फरियादी अपनी शिकायत लेके मौजूद रहे। शाम तक केवल तीन विभागों की शिकायत ही दर्ज कराई। जिसमे से 5 शिकायतें राजस्व विभाग , 4 शिकायते पुलिस विभाग , 1 शिकायत विकास विभाग की थी। जिसमे से किसी भी शिकायत का मोके पर निस्तारण नहीं हुआ। जिसमे सम्ब्नधित विभागों को शिकायते अग्रसारित कर दी गयी। मोके पर तहसीलदार सचिन वर्मा , नायव तहसीलदार निरंजन सिकरवार , वीडियो अरनिया जसवंत सिंह , वीडियो खुर्जा समर्ति अवस्थी व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












