Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में ग्राम पंचायत मालागढ़ के प्रधान जगजीवन सैनी के वित्तीय अधिकार को जिला अधिकारी श्रुति ने किया सीज़

बुलंदशहर में ग्राम पंचायत मालागढ़ के प्रधान जगजीवन सैनी के वित्तीय अधिकार को जिला अधिकारी श्रुति ने किया सीज़

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 23 / सितम्बर / 2025 :  बुलंदशहर के अगौता ब्लॉक की ग्राम पंचायत मालागढ़ के प्रधान जगजीवन सैनी के वित्तीय अधिकार को जिला अधिकारी श्रुति ने सीज कर दिया हैं। उन पर गबन के आरोप लगे थे, जो जांच में सही पाए गए।आपको बता दे कि प्रधान पर आरोप था कि उन्होंने विकास कार्यों के लिए आई राशि का दुरुपयोग किया और अपने तथा परिजनों के खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर किए । बताया जा रहा है कि प्रधान ने स्टेब्लाइजर के नाम पर: 12,800 रुपये निकाले और अपने खाते में उसका भुगतान किया। और सफाई के नाम पर: 1,17,900 रुपये की धनराशि अपने बेटे कृष्णा सैनी और भतीजे धीरज सैनी के नाम से निकाली।इसके बाद ई-रिक्शा चालक के नाम पर: 1,19,000 रुपये निकाले गए। तालाब सफाई के नाम पर 3,43,596 रुपये का भुगतान किया गया, जो जांच में यह सही पाया गया। इसके अलावा प्रधान पर मनरेगा में अपने पुत्र के नाम भुगतान किया गया गया, जो रिजेक्ट हो गया था। इसका दुरुपयोग किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा का कहना है कि ग्राम पंचायत मालागढ़ के ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार डीएम ने सीज कर दिए हैं। जांच अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई है। डीएम ने सचिव पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। अब गांव में समिति का गठन कर कार्य कराए जाएंगे। सचिव व प्रधान से इस राशि की रिकवरी भी होगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment