Home » बुलंदशहर » खुर्जा के रामलीला मैदान में स्टेज रामलीला का किया गया उद्घाटन

खुर्जा के रामलीला मैदान में स्टेज रामलीला का किया गया उद्घाटन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 23 / सितम्बर / 2025 :  खुर्जा जंक्शन मार्ग स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव के तहत आज सोमवार की रात को स्टेज रामलीला का विधिवत रूप से भव्य शुभारंभ किया गया। स्टेज लीला का उद्घाटन खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह ने फीता काटकर एवं श्री हनुमान जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि व कमेटी के पदाधिकारियों ने श्री गणेश भगवान की पूजा अर्चना कर उनकी आरती उतारी। साथ ही नारियल फोड़ कर लीला का शुभारंभ किया। मथुरा से पधारी स्टेज लीला का मंचन प्रसिद्ध श्री वृजचंद्र रामलीला कृष्णलीला मंडल के कलाकारों द्वारा सुंदर लीला की प्रस्तुति दी गई। सोमवार को रामलीला मंडल द्वारा श्री गणेश पूजन, लीला नारद मोह, रावण जन्म की लीला का आनंदमयी मंचन किया गया। इस अवसर पर कमैटी के प्रधान पुनीत साहनी, महामंत्री सचित गोविल, कोषाध्यक्ष सचिन बंसल , जनरल मैनेजर दीपक गर्ग, डीसी गुप्ता कांटे वाले, विशाल वाधवा, रवि अग्रवाल, रजत अग्रवाल मिडिया प्रभारी, विनीत आर्य सोशल मीडिया प्रभारी, बब्बू प्रधान सहित बड़ी संख्या मे सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment