बुलंदशहर : 22 / सितम्बर / 2025 : खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीण आक्रोशित हैं। पीड़िता के परिवार ने 30 अगस्त को मामला दर्ज कराया था, लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे नाराज ग्रामीणों ने सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है। परिजनों का कहना है कि हजरतपुर निवासी रिंकू उर्फ राजीव ने डेयरी के बाथरूम में नाबालिग किशोरी का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पीड़िता के परिवार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। रिपोर्ट दर्ज होने के 20 दिन बाद भी आरोपी फरार है। इससे नाराज ग्रामीणों ने सीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि गिरफ्तारी न होने पर वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे। खुर्जा की सीओ पूर्णिमा सिंह ने ग्रामीणों को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।


![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












