बुलंदशहर : 22 / सितम्बर / 2025 : बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही तीन सगे भाइयों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ भास्कर मिश्र के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












