Home » बुलंदशहर » सीओ के आदेश पर खुर्जा पुलिस ने की छापेमारी , खुर्जा के गांव मुड़खेड़ा में भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद

सीओ के आदेश पर खुर्जा पुलिस ने की छापेमारी , खुर्जा के गांव मुड़खेड़ा में भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 22 / सितम्बर / 2025 :  बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद की है, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई सीओ के आदेश पर खुर्जा पुलिस ने की है, जिसमें एक व्यापारी को गिरफ्तार भी किया गया है। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध लगा हुआ है, इसके बावजूद दिवाली के लिए अवैध पटाखों का भंडारण किया जा रहा था। इसी के तहत खुर्जा पुलिस ने मुड़खेड़ा गांव में छापेमारी की और अवैध विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद किया। लाखों रुपये के अवैध पटाखे बरामद किए गए हैं, जो दीपावली पर बेचने के लिए रखे गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी
नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है  खुर्जा सीओ पूर्णिंमा सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेशों के बावजूद शोरूम में आतिशबाजी का भंडारण किया गया था। पुलिस ने अवैध आतिशबाजी को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment