Home » बुलंदशहर » खुर्जा नगर पुलिस और स्वाट टीम ने विनोद हत्याकांड का किया खुलासा , 20 लाख रुपये के लेन-देन के विवाद में रची गई थी हत्या की साजिश

खुर्जा नगर पुलिस और स्वाट टीम ने विनोद हत्याकांड का किया खुलासा , 20 लाख रुपये के लेन-देन के विवाद में रची गई थी हत्या की साजिश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 23 / सितम्बर / 2025 :  खुर्जा नगर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों, जवाहर और उसके बेटे विवेक, को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह 20 लाख रुपये के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। विनोद चौधरी ने जवाहर और गजेंद्र के बीच पैसों के लेन-देन के विवाद में मध्यस्थता की थी। समझौते के तहत 20 लाख रुपये विनोद और एक अन्य व्यक्ति विष्णु के संयुक्त खाते में जमा किए गए थे। तय हुआ था कि मुकदमेबाजी खत्म होने के बाद ही पैसे जवाहर को दिए जाएंगे। लेकिन जवाहर लगातार पैसे मांग रहा था, जिसे विनोद ने मना कर दिया। इससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और जवाहर ने अपने बेटे के साथ मिलकर विनोद की हत्या की योजना बनाई।14-15 सितंबर 2025 की रात को जवाहर और विवेक ने विनोद की हत्या कर दी। विनोद का शव उनके घर में ही मिला था। पुलिस ने बताया कि जवाहर और विवेक ने पहले विनोद की रेकी की और फिर हत्या को अंजाम दिया।स्वॉट टीम और खुर्जा नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को सौंदा हबीबपुर मोड़ से गिरफ्तार किया है। जवाहर पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, अपहरण और लूट जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। विवेक पर भी अपहरण का एक मामला दर्ज है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment