बुलंदशहर : 23 / सितम्बर / 2025 : बुलंदशहर पुलिस ने वाहनों पर जाति सूचक शब्द लिखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। जाट, ठाकुर, राजपूत और मुस्लिम जैसे जाति सूचक शब्द लिखे वाहनों का चालान किया गया है, जिसमें 2 हजार से 6 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है। पुलिस ने भूड़ चौराहा, काला आम चौराहा, स्याना अड्डा और वलीपुरा नहर के पास चेकिंग अभियान चलाया और जाति सूचक स्टिकर्स को हटवाया। इंस्पेक्टर नीरज मलिक की अगुवाई में चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने जाति सूचक शब्द लिखे वाहनों का चालान काटा और स्टिकर्स हटवाए। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












