बुलंदशहर : 24 / सितम्बर / 2025 : शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन विश्व विख्यात श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर खुर्जा में मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई। मां को गुलाबी रंग की पोशाक धारण कराई गई और दूध का भोग लगाया गया। आज के यजमान डीसी गुप्ता कांटे वाले और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सरिता रानी गुप्ता रहीं। मुख्य पुजारी नंदकिशोर जी ने विधान पूर्वक मां के तीसरे रूप मां चंद्रघंटा की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना करवाई और हवन करवाया। मंदिर में मां की पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लगा रहा। सुबह से ही मंदिर में घंटा घड़ियाल की आवाज चारों तरफ गूंजने लगी। माता रानी के जयकारों से समस्त वातावरण गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने मां को पुष्प, फल, नारियल और श्रृंगार आदि अर्पित किए। मंदिर परिसर में सामूहिक भजन कीर्तन चल रहा है और गर्भ ग्रह में दुर्गा सप्तशती का पाठ चल रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सुरक्षा गार्ड निगरानी रख रहे हैं जिससे भक्तों को सुविधापूर्वक दर्शन हो सके। माता को छप्पन भोग लगाया गया। जो पूरे दिन भक्तों में वितरित किया गया। मेला समिति के संयोजक विकास वर्मा ने बताया कि 1 अक्टूबर नवमी को दोपहर 1:00 से मंदिर की एक शाला में माता रानी का हवन होगा एवं 4: 00 बजे पूर्ण आहुति होगी। तत्पश्चात कन्या पूजन पर बैठने वाली देवी स्वरूप कन्याओं को पूजन भोग भेंट अर्पण विदाई संपन्न होगी। माता का भवन झांकियों, फूलों और बिजली की लाइट से जगमग हो उठा। मंदिर परिसर के बाहर, श्रृंगार, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, खिलौने, चाट पकौड़ी की दुकान खुलने से महोत्सव ने मेले का रूप धारण कर लिया है। इस अवसर पर संजय गुप्ता, ज्ञान गिरी, डॉक्टर नरेश चंद शर्मा, रवि शंकर अग्रवाल, धर्मेंद्रसिंह, शेखर वर्मा, प्रमोद भारद्वाज एडवोकेट, राजेश गोयंका, डीसी गुप्ता कांटे वाले, प्रमोद वर्मा, त्रिलोक चंद्र गौड़, निमेष गर्ग एडवोकेट, राजकुमार बंसल आदि का विशेष सहयोग रहा।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












