Home » बुलंदशहर » खुर्जा के एकेपी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ने अपने स्थापना दिवस का किया आयोजन

खुर्जा के एकेपी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ने अपने स्थापना दिवस का किया आयोजन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 24 / सितम्बर / 2025 : खुर्जा के एकेपी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने अपने स्थापना दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती नीलू सिंह, श्रीमती एकता चौहान तथा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिम्पल विज ने वेद मंत्रों की पावन ध्वनि के साथ मां सरस्वती के श्रीचरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तदनन्तर सभी ने सामूहिक रूप से लक्ष्य गीत का गायन किया। स्वयंसेविका बुलबुल सोलंकी ने एन एस एस के बैज में अंकित अष्ट चक्रीय कोणार्क का चक्र स्वयंसेवक को 24 घंटे सेवा के लिए तैयार रहने की याद दिलाता है। लालरंग ऊर्जा व उत्साह का प्रतीक है। कृतिका शर्मा ने स्थापना दिवस का इतिहास बताया। नोडल अधिकारी श्रीमती एकता चौहान ने एन एस एस की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए इसे समाज से जुड़ने का सर्वोत्तम माध्यम बताया। श्रीमती नीलू सिंह ने इसकी सामुदायिक विकास व राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिम्पल विज ने एन एस एस की गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह युवा शक्ति को बेहतर बनाने की प्रयोगशाला है। यह छात्राओं में आत्मानुशासन, स्वावलंबन, सेवा, सामाजिक सरोकार, सहिष्णुता, सद्भावना के गुणों का विकास करता है। कार्यक्रम संयोजिका डॉ मनु आर्या ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment