Home » बुलंदशहर » खुर्जा मे दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट , युवक व महिला घायल

खुर्जा मे दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट , युवक व महिला घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 24 / सितम्बर / 2025 :  खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के गांव क्वारसी में भागवत कथा के दौरान दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में महिला सुमन और युवक योगेंद्र घायल हो गए। पीड़ितों का आरोप है कि गांव के ही तीन युवकों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव का एक युवक उनकी भतीजी को परेशान करता था, जिसे समझाने की कोशिश की गई थी। लकिन वह युवक नहीं माना। युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जटिया अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।योगेंद्र का कहना है कि आरोपी ने धमकी दी है कि उसके पिता पुलिस में हैं, इसलिए पीड़ित उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment