बुलंदशहर : 25 / सितम्बर / 2025 : बुलंदशहर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी युगल ने पुलिस से घिरने के बाद आत्महत्या कर ली। दोनों 5 दिन से फरार थे और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। मृतकों की पहचान प्रिंस निवासी हरिद्वार व जिया निवासी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। घटना डिबाई क्षेत्र में रात 3 बजे की बताई जा रही है, जहां प्रेमी प्रिंस ने अपनी नाबालिग प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। सूत्रों के अनुसार प्रेमी प्रिंस और नाबालिग प्रेमिका 20 सितंबर को घर से भाग गए थे। पुलिस ने उनकी बरामदगी के लिए दबिश दी, जिसके बाद दोनों ने आत्महत्या कर ली। प्रेमी प्रिंस का अपराधिक रिकॉर्ड था और वह लूट के मामले में जेल भी जा चुका था। घटना के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और वे घर से भागकर बुलंदशहर के डिबाई में रह रहे थे। पुलिस की घेराबंदी के बाद दोनों ने आत्महत्या करने का फैसला किया। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और पुलिस अब इसकी जांच कर रही है कि दोनों ने आत्महत्या क्यों की।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












