Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में स्कूटी सवार डेयरी संचालक से बाइक सवारों दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर की लूट

बुलंदशहर में स्कूटी सवार डेयरी संचालक से बाइक सवारों दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर की लूट

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 29 / सितम्बर / 2025 :  बुलंदशहर के खुर्जा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह के भतीजे पवन से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट की। पवन डेयरी संचालक हैं और खुर्जा में अपनी डेयरी बंद कर घर लौट रहे थे, तभी न्यू शिवपुरी इलाके में आरएसएस कार्यालय के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और तमंचा दिखाकर 20 हजार रुपये नकद और सोने की चेन लूट ली।  पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि लुटेरों की पहचान की जा सके। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This