Home » बुलंदशहर » खुर्जा में संघ शताब्दी वर्ष विजयदशमी उत्सव पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विश्वकर्मा बस्ती का विजयदशमी उत्सव विश्वकर्मा शाखा पर बनाया गया

खुर्जा में संघ शताब्दी वर्ष विजयदशमी उत्सव पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विश्वकर्मा बस्ती का विजयदशमी उत्सव विश्वकर्मा शाखा पर बनाया गया

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 29 / सितम्बर / 2025 :  आज संघ शताब्दी वर्ष विजयदशमी उत्सव पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विश्वकर्मा बस्ती का विजयदशमी उत्सव विश्वकर्मा शाखा पर बनाया गया। कार्यक्रम मे सुदर्शन जी(नगर कार्यवाह), श्री वरुण दत्त शर्मा जी( कार्यक्रम अध्यक्ष), मुख्य वक्ता श्री ललित जी (जिला प्रचारक खुरजा )जी ने शस्त्र पूजन किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री ललित जी ने बताया कि प्रिय बंधुयों आज हम सब परम सौभाग्यशाली हैं कि हम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में विजयादशमी उत्सव के पावन अवसर पर एकत्रित हुए हैं। विजयादशमी का यह पर्व स्वयं में एक गहन प्रतीक है  यह असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है।इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का संहार कर धर्म की स्थापना की थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन ही हुई थी। उस समय डॉ. हेडगेवार जी ने यह संकल्प लिया था कि भारत को संगठित किए बिना उसका वैभव पुनः स्थापित नहीं हो सकता। आज 100 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में संघ ने यह सिद्ध कर दिया है कि संगठन ही शक्ति है, संगठन ही संस्कृति की सुरक्षा है और संगठन ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है। इन 100 वर्षों में संघ ने समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में कार्य करने वाले सैकड़ों संगठन खड़े किए हैं। शिक्षा, ग्राम विकास, सेवा, पर्यावरण, मजदूर, विद्यार्थी, महिला, अनुसूचित जाति-जनजाति भी । क्षेत्रों में आज लाखों कार्यकर्ता राष्ट्रनिर्माण का कार्य कर रहे हैं। संघ ने यह सिद्ध किया है कि बिना भेदभाव, बिना राजनीति, केवल ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव से यदि कार्य किया जाए तो समाज का रूपांतरण संभव है।भाईसाहब ने अपनी बात समाप्त की। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री वरुण दत्त शर्मा जी ने आशीर्वाद के रूप मे सभी स्वयंसेवक बंधुयों से कहा कि “विजयदशमी का यह पावन पर्व सत्य की असत्य पर विजय का प्रतीक है। संघ के शताब्दी वर्ष में यह अवसर हम सबके लिए आत्ममंथन और संकल्प का है।आने वाले समय में हम सब मिलकर समाज में सेवा, समरसता और संगठन की भावना को और दृढ़ करें तथा भारत को वैभवशाली और विश्व गुरु बनाने में योगदान दें। आप सभी को शताब्दी वर्ष की विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।” उसके बाद पथ संचलन नगर पालिका से शुरू होकर ढोरी मोहल्ला, गोविन्द देव मोहल्ला से शुरू होकर मेवो वाली गली मे होकर जेवर अड्डा पर पुणे हुयी। कार्यक्रम मे विश्वकर्मा बस्ती के सभी कर्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment