Home » आज की ताजा खबर » नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा अर्चना की जाती है

नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा अर्चना की जाती है

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 29 / सितम्बर / 2025 :  आज है नवरात्रि का आठवां दिन। आपको बता दे कि नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है, मां महागौरी की पूजा करने से भक्तों को सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। मां महागौरी भगवान शिव की पत्नी हैं और उनकी पूजा करने से भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। मां महागौरी का स्वरूप अत्यंत सुंदर और शांत है, और उनकी पूजा करने से भक्तों के जीवन में सुख और शांति आती है।बता दे कि मां महागौरी को मीठे व्यंजन जैसे कि खीर, हलवा आदि का भोग लगाया जाता है। मां महागौरी को फल जैसे कि केला, नारंगी आदि का भी भोग लगाया जा जाता है। बताया जाता है कि मां महागौरी को सफेद वस्त्र अर्पित किये जाने काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। मां महागौरी को फूल , धूप , दीप अर्पित किये जाते है। मां महागौरी के श्रृंगार के लिए आभूषण पहनाये जाते है। तथा माथे पर बिंदी , आंखों में काजल लगाया जाता है। आपको बता दे कि कुछ स्थानो पर माँ के आठवे दिन ही कन्या पूजन किया जाता है। माता रानी कि पूजा करने के बाद कन्या को खाना खिलाया जाता है जिसके बाद भक्त जन अपना उपवास खोलते है। इस दिन माँ को खीर , पूरी , हलवा , आदि का भोग लगाना काफी जरुरी होता हैं। माँ पूजा करने से भक्तों को शत्रुओं से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति आती है। उनकी पूजा करने से साहस और निडरता की प्राप्ति होती है और बुरी शक्तियों से बचाव होता है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment