Home » आज की ताजा खबर » यूपी के बागपत में मस्जिद के अंदर मौलाना की पत्नी और दो बेटियों की मौत

यूपी के बागपत में मस्जिद के अंदर मौलाना की पत्नी और दो बेटियों की मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

11 / अक्टूबर / 2025 : उत्तर प्रदेश के बागपत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मस्जिद में बने कमरे में मौलाना की पत्नी और दो बेटियों की लाशें मिलीं। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक परिवार मौलाना इब्राहीम पुत्र यामीन निवासी सुन्ना, जिला मुजफ्फरनगर का बताया जा रहा है। मौलाना यहां गांगनौली की मस्जिद में रहते थे और धार्मिक शिक्षण का कार्य करते थे। घटना के समय मौलाना देवबंद में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। शनिवार सुबह जब बच्चे पढ़ने के लिए मस्जिद पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि महिला और दोनों बच्चे खून से लथपथ पड़े हैं। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

 

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment