बुलन्दशहर : 11 / अक्टूबर / 2025 : बुलंदशहर के देहात कोतवाली क्षेत्र में जैनपुर गांव के पास एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह करीब 7 बजे हुई, जब महिला टहलने निकली थी। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे की सूचना पुलिस को मिली है मृतक महिला की पहचान उषा शर्मा के रूप में हुई है जो कि गांव जैनपुर के निवासी हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












