Home » बुलंदशहर » खुर्जा में नकली दूध बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ , 20 क्विंटल नकली दूध जब्त

खुर्जा में नकली दूध बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ , 20 क्विंटल नकली दूध जब्त

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 16 / अक्टूबर / 2025 :  बुलंदशहर के खुर्जा में खाद्य विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली दूध बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह फैक्ट्री डाबर गांव में चल रही थी, जहां से 20 क्विंटल नकली दूध जब्त किया गया। इसके अलावा, पनीर और मिलावट में इस्तेमाल होने वाले केमिकल भी बरामद किए गए। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला बुलंदशहर के खाद्य अधिकारी विनीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि त्योहारों से पहले विभाग द्वारा मिलावट के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment