Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा , युवक की मौत , तीन लोग घायल

बुलंदशहर में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा , युवक की मौत , तीन लोग घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 16 / अक्टूबर / 2025 :  बुलंदशहर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 22 वर्षीय युवक गौरव शर्मा की मौत हो गई। एक ट्रक ने उनकी अर्टिगा गाड़ी को टक्कर मार दी। गौरव अपनी अर्टिगा गाड़ी से माता वैष्णो देवी के दर्शन करके वापस लौट रहे थे, जब सुबह करीब 5 बजे उनकी गाड़ी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक गौरव गभाना थाना क्षेत्र के गांव वीरपुरा के रहने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजन जिला अस्पताल के पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment