बुलंदशहर : 16 / अक्टूबर / 2025 : खुर्जा में गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 9वीं राष्ट्रीय स्तरीय गतका प्रतियोगिता का भव्य आयोजन गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, दिल्ली में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के लगभग 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 9 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया। खुर्जा स्थित बाबा फतेह सिंह नेशनल गतका ग्रुप (बुलन्दशहर) के खिलाड़ियों का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा। जिसमे सौम्या सिसोदिया ने स्वर्ण पदक , हरइबादत कौर वालिया ने भी स्वर्ण पदक तथा अमरीश आदित्य ने रजत पदक , अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने कांस्य पदक और यश कुमार ने कांस्य पदक अर्जित किए। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश गतका एसोसिएशन के प्रमुख सदस्य श्री दलीप सिंह (नेशनल कोऑर्डिनेटर), श्रीमती जसलीन कौर वालिया, श्री अवनीश गौतम, श्री वीर सिंह जी, श्री रामसिंह जी, श्री केशव जादौन, श्री संजीवन जी, श्री गौरव राजपूत, श्रीमती दीप्ति चौहान एवं श्रीमती नीशू जी उपस्थित रहे। इन सभी के मार्गदर्शन और सहयोग से खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












