Home » बुलंदशहर » खुर्जा में इलेक्ट्रीशियन ने घर से 16 लाख रुपये के आभूषण किये चोरी , आरोपी गिरफ्तार

खुर्जा में इलेक्ट्रीशियन ने घर से 16 लाख रुपये के आभूषण किये चोरी , आरोपी गिरफ्तार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 18 / अक्टूबर / 2025 :  बुलंदशहर के खुर्जा में एक इलेक्ट्रीशियन ने घर से 16 लाख रुपये के आभूषण चोरी करने और परिवार को जहरीला पदार्थ देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी रामेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से चोरी के आभूषण बरामद कर लिए हैं। आरोपी इलेक्ट्रीशियन ने शशि शर्मा के घर में काम करते हुए इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। एसपी देहात तेजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान रामेश्वर पुत्र सरदार सिंह निवासी गोंडा, अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उसके कब्जे से चोरी किए गए सभी आभूषण बरामद कर लिए हैं।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment