Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में दर्दनाक हुआ सड़क हादसा , दो लोगों की मौत

बुलंदशहर में दर्दनाक हुआ सड़क हादसा , दो लोगों की मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 18 / अक्टूबर / 2025 : बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में सैदपुर रोड पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान वीरू (55 वर्ष) और सच्चे (52 वर्ष) के रूप में हुई है, जो धान की कटाई की मजदूरी के लिए साथ जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सैदपुर रोड पर काली नदी के पास यह सड़क हादसा हुआ। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार कर रही है। दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment