Home » बुलंदशहर » खुर्जा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने औरंगा गांव में छापेमारी कर 10 क्विंटल पनीर किया नष्ट , 3 सैंपल जांच को भेजे

खुर्जा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने औरंगा गांव में छापेमारी कर 10 क्विंटल पनीर किया नष्ट , 3 सैंपल जांच को भेजे

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 17 / अक्टूबर / 2025 :  खुर्जा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने औरंगा गांव में छापेमारी कर 10 क्विंटल पनीर नष्ट किया है। इस दौरान विभाग ने पनीर के 3 सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई है, जिसमें मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि उन्हें खुर्जा के औरंगा गांव में नकली पनीर बनाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने संजय की पनीर निर्माण इकाई पर छापा मारा। मौके पर पनीर और रिफाइंड पामोलीन तेल पाया गया। पनीर का रखरखाव भी ठीक नहीं था, जिसके कारण इसे नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा, हाल ही में खुर्जा में नकली दूध फैक्ट्री का भी खुलासा हुआ था, जिसमें 20 क्विंटल से अधिक नकली दूध और केमिकल युक्त पनीर बरामद किया गया था। छापेमारी टीम में कमलेश कुमार, अनिल कुमार कौशल, पंकज वर्मा,  सनजीत कुमार और बिहारीलाल शुक्ला सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment