Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर दीपावली को लेकर सड़को पर उतरे SSP ,SP देहात और सीओ, पीएसी के साथ किया फ्लैग मार्च

बुलंदशहर दीपावली को लेकर सड़को पर उतरे SSP ,SP देहात और सीओ, पीएसी के साथ किया फ्लैग मार्च

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 19 / अक्टूबर / 2025 :  बुलंदशहर में दीपावली के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्लोक कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान SP देहात तेजवीर सिंह, सीओ और कोतवाली थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च का उद्देश्य त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना और लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करना था। फ्लैग मार्च खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों जैसे गांधी रोड, कबाड़ी बाजार, सराफा बाजार और बजाज बाजार से होकर गुजरा। इस दौरान SSP ने कहा कि अराजक तत्वों और सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की और कहा कि किसी भी तरह की अफवाह या शरारत पर सख्ती से निपटा जाएगा। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करना और त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना था। पुलिस प्रशासन की इस पहल से लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और त्योहार के दौरान शांति बनाए रखने में मदद मिलेगी।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment