बुलंदशहर : 19 / अक्टूबर / 2025 : बुलंदशहर में त्यौहारों के मद्देनजर खुर्जा जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त गुलजार सिंह पहुंचे। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और प्लेटफॉर्म, रेलवे ट्रैक, ट्रेनों व यार्डों में गस्त बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जवानों के लिए बैरक का भी जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस निरीक्षण और चेकिंग अभियान का उद्देश्य त्यौहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है। सहायक सुरक्षा आयुक्त ने अराजक तत्वों और संदिग्ध सामान पर निगरानी रखने के भी निर्देश दिए हैं।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












