बुलंदशहर : 21 / अक्टूबर / 2025 : बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने नवनिर्मित चौकी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस चौकी का उद्देश्य पुलिस सेवा को बेहतर बनाना है, और इसके अंतर्गत खुर्जा देहात थाने के 10 गांवों को जोड़ा गया है। उद्घाटन समारोह में एसपी देहात, एसपी सिटी और सीओ खुर्जा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। यह चौकी बगराई गांव के रजवाहे के निकट बनाई गई है, जो खुर्जा शिकारपुर मार्ग पर स्थित है। इस अवसर पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि यह चौकी क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर एसपी क्राइम नरेश कुमार, सीओ पूर्णिमा सिंह, शिकारपुर सीओ मधूप प्रताप सिंह, प्रशिक्षु सीओ शशांक श्रीवास्तव, खुर्जा कोतवाली पंकज राय, अतिरिक्त थाना खुर्जा देहात प्रभारी मनोज कुमार, धराऊ चौकी प्रभारी पवन मलिक, तपेंद्र चौधरी, ठाकुर अनिल सिंह, ग्राम प्रधान प्रशांत चौधरी और चौधरी हरेंद्र सिंह सहित कई अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












