बुलंदशहर : 24 / अक्टूबर / 2025 : बुलंदशहर के स्याना में एक शिक्षक के घर से लाखों रुपये की चोरी हुई है। चोरों ने शिक्षक के बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित शिक्षक अपने परिवार के साथ दीपावली की छुट्टी पर पैतृक गांव गए हुए थे। यह घटना स्याना कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पर स्थित एक कॉलोनी में हुई है। परिजनों ने बताया कि चोरी की यह घटना कॉलोनी में पांचवी वारदात है, जिससे कॉलोनीवासियों में रोष है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ प्रखर पांडये ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा। इसके लिए एक टीम भी गठित की गयी है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












