Home » बुलंदशहर » आगरा में हुई हेड कॉन्स्टेबल-ड्राइवर की मौत , तीन दिन पहले बुलंदशहर घर आकर परिवार से मिले थे

आगरा में हुई हेड कॉन्स्टेबल-ड्राइवर की मौत , तीन दिन पहले बुलंदशहर घर आकर परिवार से मिले थे

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 27 / अक्टूबर / 2025 :  आगरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुलंदशहर के लखावटी मिर्जापुर निवासी हेड कांस्टेबल गौरव प्रताप सिंह की मौत हो गई। वो राजस्थान में ड्यूटी करके लौट रहे थे, तभी फतेहपुर सीकरी के पास उनकी अर्टिगा कार एक खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए और गौरव की मौके पर ही मौत हो गई, साथ ही कार चालक देव भी नहीं बचे। गौरव तीन दिन पहले ही अपने घर आकर परिवार से मिले थे और फिर ड्यूटी पर रवाना हुए थे। उनकी मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और गौरव के साथ कार चालक देव की भी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के वक्त गौरव के साथ कुछ अन्य पुलिसकर्मी भी थे, जिनमें से कुछ घायल हुए हैं। गौरव की पत्नी स्वाति और छह वर्षीय बेटा दर्श अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र के मडोला गांव में रहते हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवारजन लखावटी गांव से आगरा के लिए रवाना हो गए। देर रात पुलिस सम्मान के साथ गौरव प्रताप सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment