बुलंदशहर : 26 / अक्टूबर / 2025 : बुलन्दशहर के थाना चोला का जहाँ पर चोला पुलिस और स्वाट टीम की मुडभेड मे 20 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। पुलिस टीम ग्राम पचौता गेट पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी एक बाइक सवार व्यक्ति आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बाइक मोड़कर ग्राम पचौता की ओर तेजी से भागने लगा। पीछा करने पर बदमाश की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे तुरंत गिरफ्तार कर उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीते 5 सितंबर को थाना नरसेना क्षेत्र में एक ज्वेलर्स के यहा बदमाश ने लूट को अंजाम दिया था। ऐसा बताया जा रहा है कि गिरफ्तार बदमाश ने पहले भी कई बारदात को अंजाम दिया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान अफसर के रूप में हुई। जो हापुड़ के पलवाड़ा का रहने वाला था। बदमाश के कब्जे से एक अवैध असलहा, कारतूस, एक बाइक, नकदी और लूटे गए व्यक्ति का आधार कार्ड बरामद हुआ है।इसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 20,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस मामले में पहले भी तीन अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












