बुलंदशहर : 20 / नवंबर / 2025 : उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर में स्थित आदर्श शिशु मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में वीरांगना लक्ष्मीबाई जयंती के अवसर पर IVO पूर्व सैनिक समाज के वरिष्ठ सरदारों ने प्रबंधक महोदय श्री आनंद सिंह जी व प्रधानाचार्य महोदय राजकुमार वर्मा जी के साथ दीप प्रज्वलित कर, 36 वीं अखिल भारतीय विद्या भारती चैंपियनशिप प्रतियोगिता में उत्कृष्ट मंच पर अपने जनपद और समूचे उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले विजेता प्रतिभागियों और चैंपियन टीम के कोच पवन शर्मा जी को इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन द्वारा श्री हरिदास चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक माननीय सोनपाल चौहान जी की उपस्थिति में IVO संगठन के स्मृति चिन्ह और मेडल पहनाकर एवं शिक्षक गणों को गले में साफा डालकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक महोदय सम्माननीय आनंद सिंह जी एवं प्रधानाचार्य महोदय राजकुमार वर्मा जी ने उपस्थित समस्त पूर्व सैनिकों को पटका पहना कर सम्मानित किया । विद्यालय के शिक्षक एवं समाजसेवी प्रताप सिंह धनौलिया जी ने मंच संचालन करते हुए वीर रस से प्रेरित वक्तव्यों के साथ सम्मान समारोह में चार चांद लगा दिए । IVO के वरिष्ठ संरक्षक LT कर्नल जयराज शर्मा जी ने नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों और समस्त प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा जीवन में अपना लक्ष्य रखो और उसकी पूर्ति के लिए अपना सर्वस्व समर्पण कर दो, कर्नल साहब ने कहा कि IVO पूर्व सैनिक संगठन इसी भांति भविष्य में भी खुर्जा तहसील और जनपद की प्रतिभाओं को सम्मानित करता रहेगा ,प्रदेश कोऑर्डिनेटर सत्येंद्र बरगोती जी ने भी अपने विचार रखकर विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थी गण एवं शिक्षक गण एवं दर्जनों पूर्व सैनिक सम्मिलित रहे LT कर्नल जयराज शर्मा प्रदेश कोऑर्डिनेटर सत्येंद्र बरगोती जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सचिव वीरेंद्र सिंह स्पीकर किशन सिंह नगर नगर अध्यक्ष मदनपाल सिंह जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह तहसील अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा तहसील उपाध्यक्ष हरपाल सिंह कुंवरपाल सिंह नगर उपाध्यक्ष मोमराजा सिंह वेटरन मदन सिंह कैप्टन किरण पाल तहसील महासचिव पवन फौजी अजीत सिंह युग शर्मा वेटरन सतवीर सिंह आदि मौजूद रहे । अंत में राष्ट्रीय गान के बाद भारत माता की जय, वंदे मातरम नारों से आदर्श शिशु मंदिर इंटर कॉलेज प्रांगण गूंज उठा ।


![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












