Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में एक दर्दनाक हादसा , व्यापारी की पत्नी की मौत

बुलंदशहर में एक दर्दनाक हादसा , व्यापारी की पत्नी की मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 19 / नवंबर / 2025 :  बुलंदशहर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे व्यापारी की पत्नी की मौत हो गई और व्यापारी खुद घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब व्यापारी अनुपम सिंहल अपनी पत्नी पारुल सिंहल के साथ मेरठ से बेटी के कार्यक्रम से लौट रहे थे। देर रात करीब 2 बजे किठौर रोड पर बाईपास के निकट हाईवे पर उनकी कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे पारुल सिंहल की मौत हो गई और अनुपम सिंहल घायल हो गए। पारुल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि हाईवे पर रात के अंधेरे में खड़े ट्रकों के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई जानें जा चुकी हैं। पुलिस-प्रशासन द्वारा इस समस्या पर सख्त कार्रवाई न करने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। गुलावठी के व्यापारी के साथ हुआ यह हादसा भी खड़े ट्रक की वजह से ही हुआ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment