बुलंदशहर : 20 / नवंबर / 2025 : Indian Ceramic Society Western Uttar Pradesh (Khurja Chapter) द्वारा 17 नवम्बर 2025 को बाबा ढाबा, हज़रतपुर बायपास, खुर्जा में वार्षिक “Annual Award Ceremony – 2025” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश से आए वैज्ञानिकों, उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और सिरेमिक कलाकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. एल. के. शर्मा के स्वागत भाषण से हुआ तथा पुरस्कार वितरण का संचालन श्री के. सी. सिंह द्वारा किया गया। समारोह में कुल छह स्मृति पुरस्कारों के अंतर्गत दस विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया, जिनमें पद्मश्री टी. एन. शर्मा मेमोरियल अवार्ड से डॉ. डी. पी. कर्माकार, चीफ साइंटिस्ट, CSIR–RAB, नई दिल्ली को सम्मानित किया गया, जबकि जे. एस. मिन्हास मेमोरियल अवार्ड प्रो. माकिओ नाइतो, ओसाका यूनिवर्सिटी, जापान को वर्चुअल माध्यम से प्रदान किया गया। एच. एम. एस. छत्तवाल मेमोरियल अवार्ड डॉ. जीतेंद्र सेहगल, आर एंड डी हेड, बोरोसिल को दिया गया तथा मनक राम मेमोरियल अवार्ड उद्यमी श्री एस. पी. डडू, डडू इंडस्ट्री, खुर्जा को प्रदान किया गया। अंगूरी देवी मेमोरियल अवार्ड के अंतर्गत प्रो. बेबेटे डुल्लर, ग्लेज़ एक्सपर्ट, PUM, नीदरलैंड्स और ए. के. पी. पीजी कॉलेज की छात्रा कुमारी भूमिका को सम्मानित किया गया। इंद्रा मेमोरियल अवार्ड सिरेमिक कला के क्षेत्र में योगदान के लिए श्रीमती सुनीता दिलीप गांधी तथा डॉ. लकी टोंक, डायल बाग को प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण के पश्चात विशिष्ट अतिथियों श्री दुश्यंत उपाध्याय, अधिवक्ता, जिला न्यायालय बुलंदशहर; प्रो. डिम्पल विज, प्रिंसिपल, AKP PG कॉलेज; तथा श्री संजीव गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट, ओरिएंट बेल लिमिटेड ने सिरेमिक उद्योग की संभावनाओं, नवाचार, अनुसंधान और युवा प्रतिभाओं के प्रोत्साहन पर अपने विचार व्यक्त किए। समारोह के संचालन एवं सफलता में आयोजन समिति श्री शिवकुमार सिंघानिया (चेयरपर्सन), श्री शकील अहमद (वाइस चेयरपर्सन), श्री के. सी. सिंह (ट्रेज़रर), श्री मुकुल सक्सेना (सचिव), एवं डॉ. जे. एस. यादव (संयुक्त सचिव) और अवार्ड समिति डॉ. पूर्णिमा, श्री गुलजीत सिंह मिन्हास, श्री दर्शन छत्तवाल, डॉ. एल. के. शर्मा, श्री मनमोहन अरोरा, श्री शलभ सिंघानिया तथा श्री मुकुल सक्सेना का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और प्रायोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सिरेमिक उद्योग तथा शिक्षा जगत के विकास हेतु भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












