बुलंदशहर : 20 / नवंबर / 2025 : बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र में एक स्कूटी और शिफ्ट कार की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी और उनकी छह वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान अगौता थाना क्षेत्र के गांव नगला शेख निवासी अंसार (पुत्र अताउल्लाह), उनकी पत्नी मुसाहिदा और बेटी आरिषा के रूप में हुई है। इस हादसे में गांव सेहल, थाना बहादुरगढ़ निवासी गोपीचंद (पुत्र मानसिंह) सहित चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। यह दुर्घटना अगौता थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर रैना के सामने हुई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी अतुल चौहान ने बताया- अभी परिजनों से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












