Home » आज की ताजा खबर » मथुरा के रहने वाले मां-बेटे ने भूमाफिया से परेशान होकर लखनऊ में खाया जहर , हालत गंभीर

मथुरा के रहने वाले मां-बेटे ने भूमाफिया से परेशान होकर लखनऊ में खाया जहर , हालत गंभीर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

मथुरा : 20 / नवंबर / 2025 :  मथुरा के बरसाना के रहने वाले मां-बेटे, मुनेश सिंह (56) और बलजीत सिंह (38), ने लखनऊ में जहर खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मुनेश सिंह का आरोप है कि कुछ लोगों ने उनके प्लाट पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर उन्होंने अपने बेटे के साथ जहर खा लिया । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। मथुरा पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है। मुनेश सिंह की जेब में एक प्रार्थना पत्र मिला है। उसमें लिखा हुआ है- मथुरा के भूमाफिया जयप्रकाश त्यागी, नरेश त्यागी, पुष्पेंद्र त्यागी, हरि नारायण राय और अभय शर्मा ने उन्हें लूट लिया है। इन लोगों ने एक प्लॉट 15 लाख और एक मकान 28 लाख रुपए में बेचा था। 2 साल हो गए लेकिन मकान में कब्जा दिया था लेकिन रजिस्ट्री आज तक नहीं हुई। वहीं, प्लॉट पर कब्जा भी नहीं मिला। इनके खिलाफ जब मुकदमा दायर किया तो ये लोग दबंगई करने लगे। हर अधिकारी के पास शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऊपर ये लोग कहते हैं कुछ नहीं कर पाओगे। उत्तर प्रदेश शासन में मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी हमारे बिजनस पार्टनर हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This